मधुमेह पर 199 शोध पत्रों का विशेषांक जारी
Share
उदयपुर, 16 अप्रैल: पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने “पेसिफिक जर्नल ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज” का मधुमेह विशेषांक जारी किया है। इस अंक में मधुमेह विषय पर 199 वैश्विक शोध पत्रों को 28 श्रेणियों में संकलित किया गया है। प्रधान संपादक डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि यह अंक चिकित्सकों, शोधार्थियों और छात्रों के लिए उपयोगी होगा। चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि संस्थान पिछले एक दशक से शोध पत्रिका प्रकाशित कर रहा है। इससे चिकित्सा शोध और जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। यह विशेषांक मधुमेह उपचार और शोध में उपयोगी मार्गदर्शक साबित होगा।
