ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन
Share
उदयपुर, 7 जून: संत डॉ. एच.आर. पालीवाल के सान्निध्य में मेवाड़ क्षेत्र के ब्राह्मण समाज का 28वां विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन हिरणमगरी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में 150 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने बायोडाटा के साथ परिचय प्रस्तुत किया। सर्व ब्राह्मण समाज सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दशकों से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। संत पालीवाल ने आगामी बसंत पंचमी पर प्रस्तावित 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी देते हुए इसकी बुकिंग शुरू होने की घोषणा की। मुख्य अतिथि स्वामी धर्मानंद रेड्डी ने समिति के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
