LOADING

Type to search

अविरल रोटरी सप्ताह का भव्य समापन, सेवा और जागरूकता के संदेश से गूंजा उदयपुर

Local

अविरल रोटरी सप्ताह का भव्य समापन, सेवा और जागरूकता के संदेश से गूंजा उदयपुर

Share

अंगदान, पर्यावरण, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को समर्पित रहे विविध आयोजन
उदयपुर, 22 अप्रैल:
रोटरी क्लब उदय, रोटरी क्लब उद्यम एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘अविरल रोटरी सप्ताह’ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। ‘सेवा का अविरल प्रवाह’ थीम पर आधारित इस सप्ताह के दौरान शहर में जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सप्ताह की शुरुआत फतेहसागर की पाल पर ‘अंगदान महादान’ अभियान से हुई, जिसमें आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराया गया और संकल्प पत्र भरवाए गए। इसके बाद पृथ्वी दिवस के अवसर पर हैप्पी होम स्कूल में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
पर्यावरण संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘क्लीन उदयपुर, ग्रीन उदयपुर’ कार रैली का आयोजन किया गया, जो फतेहसागर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुखाड़िया सर्कल पर सम्पन्न हुई।
सप्ताह के अंतिम दिन ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में एक्सपर्ट टॉक शो आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं की भूमिका, महिला उद्यमिता और आधुनिक सौंदर्य विज्ञान जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल में ‘जादू की अलमारी’ भेंट कर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ‘अविरल’ का अर्थ निरंतर होता है और रोटरी का सेवा कार्य भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं युवा विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष राघव भटनागर, सहायक प्रांतपाल राजेश चुघ, रितु वैष्णव, शालिनी भटनागर, अशोक वीरवाल, साक्षी डोडेजा, डॉ. अनीता मौर्य, मनीष गन्ना, वैभव शर्मा, गजेंद्र शेखावत सहित रोटरी क्लब उदय, उद्यम एवं मेवाड़ के सभी सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *