LOADING

Type to search

बीएसएनएल कवरेज में होने चाहिए रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे : सांसद डॉ.रावत

Local

बीएसएनएल कवरेज में होने चाहिए रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे : सांसद डॉ.रावत

Share

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक
उदयपुर, 22 अप्रैल:
दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के सभागार में सांसद उदयपुर डॉ. मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली समिति की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि उदयपुर में 4 जी सिचुएशन प्रोजेक्ट के तहत 294 मोबाइल टावर लगाने के दिए गए लक्ष्य के अनुपात में 244 टावर चालू कर दिए गए हैं। इसके अलावा 156 नए टावर लगाने का कार्य प्रगति पर है। पिछली मीटिंग में सांसद महोदय उदयपुर द्वारा दिये गए निर्देशानुसार ग्राम-कलियाबावसी (प.स.- ऋषभदेव), बगदड़ा(ग्राम पंचायत -छाली), बडूंदिया व कुरदाउ (ग्राम पंचायत -माजवाद), वरड़ा (प.स.- बड़गाँव) मे मोबाइल टावर को चालू कर दिए गए है।  
इसी कड़ी मे ग्राम-खाटी बोर, तुला (कठार), हर्षावाड़ा, ग्राम पंचायत -पोपल्टी मे टावर प्रस्तावित कर दिया गया है। ग्राम-कुंडाल (उबेश्वर) में डीओटी विभाग को अनुशंसा के लिए भेज दिया गया है।
सांसद चित्तौड़गढ़ सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार संसदीय क्षेत्र के कुराबड़ ब्लॉक मे- अंबातलाई, सुलावास, बंबोरा, कुराबड़, वली, बेला, दांतीसर, वसु, जगत, परतल मे कुल 10 मोबाइल टावर स्थापित है एवं चालू कर दिए गए हैं। इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुराबड़ ब्लॉक में केटेगरी-6 में 28 नए मोबाइल टावर प्रस्तावित किया गए है जिनके जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है तत्पश्चातच शीघ्र ही इन 28 नए मोबाइल टावर का कार्य चालू कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष उद्बोधन में सांसद उदयपुर से डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि सभी नेशनल हाईवे एवं रेलवे लाइन पूरी तरह से बीएसएनएल कवरेज में लिए जाने के संबंध में ठोस कदम उठाना चाहिए। साथ ही भारत नेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई ग्राम पंचायत गठित की गई है उन्हें भी कनेक्टिविटी प्रदान की जाए। सांसद राज्यसभा चुन्नीलाल गरासिया ने सभी नए मनोनीत दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्यों को बधाई दी।
साथ ही दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्यगणों मनोज कपूर, तिलक बागोरा, अर्चना शर्मा, नाहर सिंह देवड़ा, सपना कुर्डिया, जयशंकर राय, चंचल कुमार अग्रवाल, अंकित दोषी, राहुल मेघवाल, सरदार सिंह कटारा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बीएसएनएल के उत्पादों की विस्तृत रूप से मार्केटिंग करने की सलाह दी। सभी ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के मॉडल को साकार रूप देने के क्रम में बीएसएनएल द्वारा अपनाई जा रही स्वदेशी 4 जी तकनीक की सराहना की। बीएसएनएल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में लोगों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए सहमति दी। बैठक में बीएसएनएल की ओर से प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा, उप महाप्रबंधक सुरेश कुमार सोलंकी, बांसवाड़ा के प्रभारी अधिकारी सुमित जोशी, सिरोही के प्रभारी अधिकारी संजय शाह, आंतरिक वित्त सलाहकार भरत दशोरा सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन आशीष सालवी और गिरीराज पालीवाल ने किया।

राजनीतिक दलों की बैठक

उदयपुर, 22 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी नगर निगम चुनाव- 2026 के वार्डों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम गिर्वा अवुला साईं कृष्ण की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में प्रतिनिधियों को वार्ड संख्या 11, 29 से 48, 56 से 58, 61 से 65, 71, 76, 77 एवं 78 तक की मतदाता सूची एवं मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *