उदयपुर में ‘झलक’ प्रदर्शनी का भव्य समापन
Share
दो दिन तक फैशन-लाइफस्टाइल का रहा उत्साह, जमकर हुई खरीदारी
उदयपुर, 2 अप्रैल: शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी ‘झलक’ का गुरुवार को शानदार समापन हुआ। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे और समर व त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जमकर खरीदारी की।
आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। महिलाओं के साथ युवा और बुजुर्गों में भी फैशन ट्रेंड्स को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित देशभर के प्रमुख डिजाइनर्स के स्टॉल्स पर दिनभर भीड़ रही।
ट्रेंडिंग फैशन और ज्वेलरी की रही मांग
जयपुरी साड़ियां, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज और सिल्वर ज्वेलरी को खास पसंद किया गया। बनारसी, जरदौशी व टसर साड़ियों के साथ होम डेकोर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की भी अच्छी बिक्री हुई। आगंतुकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर देशभर के डिजाइनर्स का कलेक्शन मिलना खास अनुभव रहा। बेहतर व्यवस्थाओं और गुणवत्ता ने ग्राहकों को संतुष्ट किया। आयोजकों ने उदयपुरवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में और बड़े आयोजन का भरोसा दिलाया।
