LOADING

Type to search

नववर्ष पर आज भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा, अशोक विश्नोई की प्रस्तुति

Local

नववर्ष पर आज भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा, अशोक विश्नोई की प्रस्तुति

Share

उदयपुर, 21 मार्च: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा, धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पूर्व समिति द्वारा मार्ग आमंत्रण के जरिए शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया, जिससे शहर में उत्साह का माहौल है।
संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 3 बजे गांधी ग्राउंड से शुरू होकर चेतक, हाथीपोल, देहलीगेट, बापूबाजार होते हुए नगर निगम पहुंचेगी। इसमें संत-महात्माओं का सानिध्य, मातृशक्ति की भागीदारी और 100 से अधिक झांकियां आकर्षण रहेंगी। नगर निगम परिसर में धर्मसभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई प्रस्तुति देंगे। समिति ने अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *