LOADING

Type to search

ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Local

ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Share

उदयपुर, 21 मार्च: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुंदा क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं उठते ही आग ने केबिन को चपेट में ले लिया। स्थिति भांपते हुए ड्राइवर ने चलते ट्रेलर से कूदकर जान बचाई। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग वाहन छोड़कर दूर भागे। सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *