LOADING

Type to search

धार स्कूल के अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Sports

धार स्कूल के अंतरराष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Share

मलेशिया में कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गांव में जुलूस निकालकर अभिनंदन, युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणास्रोत
udr sport
उदयपुर, 9 सितंबर (फूलशंकर डामोर):
कुआलालंपुर, मलेशिया में आयोजित साउथ ईस्टर्न एशियन लेक्रोज प्रतियोगिता में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले धार क्षेत्र के खिलाड़ियों का गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार और ग्रामीणों की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान में जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन
भारतीय महिला लेक्रोज टीम की कप्तान एवं विद्यालय की छात्रा डाली गमेती, पुरुष टीम के गोलकीपर नारायण लाल गमेती सहित मोहनलाल, खुमाराम, दयाशंकर और यशोदा गमेती तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा का माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने पर खिलाड़ियों पर गर्व जताया।
खेल से बदल रही आदिवासी अंचल की तस्वीर
प्रधानाचार्य भावना गुर्जर ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर आदिवासी क्षेत्र की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहरा सकती हैं। अधिकारियों और शिक्षक संगठनों ने भी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *