LOADING

Type to search

किराना व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान

crime

किराना व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान

Share

पत्नी और बच्चे गांव गए थे, घर में अकेले थे व्यापारी; कारणों की जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर, 22 जून:
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में एक किराना व्यापारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय व्यापारी घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गांव गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार देवरों का खेड़ा निवासी 35 वर्षीय पर्वत सिंह पुत्र दलपत सिंह पिछले आठ वर्षों से गोगुंदा में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा था। तेलियों की मगरी क्षेत्र में उसकी किराना दुकान संचालित थी। रविवार को पत्नी दोनों बच्चों के साथ गांव गई हुई थी। इसी दौरान पर्वत सिंह ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक डालचंद तेली को संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पर्वत सिंह फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
थाना पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के दो पुत्र हैं जिनकी उम्र करीब 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *