LOADING

Type to search

‘हम भारत के लोग’ विषय पर हनुमान सिंह राठौड़ देंगे व्याख्यान

Local

‘हम भारत के लोग’ विषय पर हनुमान सिंह राठौड़ देंगे व्याख्यान

Share

आज होगी हस्तीमल व्याख्यानमाला, दधीचि सम्मान में देहदानियों के परिजनों का होगा अभिनंदन
उदयपुर, 12 सितंबर:
राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ ‘हस्तीमल व्याख्यानमाला’ का प्रथम आयोजन रविवार, 13 सितंबर को होगा। पाथेय कण संस्थान जयपुर, विश्व संवाद केन्द्र समिति उदयपुर एवं रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अपराह्न 3:30 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘हम भारत के लोग’ विषय पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. नन्दकिशोर पाण्डेय करेंगे।
पाथेय कण संस्थान के सचिव महेन्द्र सिंहल ने बताया कि व्याख्यानमाला की संकल्पना कीर्तिशेष हस्तीमल हिरण के जीवन मूल्यों से प्रेरित है। आमेट में जन्मे हिरण विद्यार्थी जीवन से संघ कार्य से जुड़े और उदयपुर में लंबे समय तक प्रचारक रहे। वर्ष 2004 से 2015 तक उन्होंने संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख का दायित्व संभाला। 75वें जन्मदिवस पर उन्होंने नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद उनके नेत्र और देह आरएनटी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए समर्पित किए गए।
कार्यक्रम में महर्षि दधीचि देहदान सम्मान के तहत वर्ष 2025-26 में देहदान कर चुके दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों का अभिनंदन होगा। आयोजन स्थल पर संविधान की मूल प्रति में सम्मिलित 22 चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी। इसके साथ 100 से अधिक लेखकों की पुस्तकों का साहित्य एवं पठन केन्द्र रहेगा। आयोजन में शिक्षाविद्, चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और विद्यार्थी भाग लेंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *