LOADING

Type to search

हरीश राजानी पुनः श्री सिंधी समाज उदयपुर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

socal

हरीश राजानी पुनः श्री सिंधी समाज उदयपुर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Share

शिक्षा, सेवा, युवाओं को जोड़ने और आत्मनिर्भरता पर रहेगा समाज का फोकस
उदयपुर, 4 अक्टूबर:
श्री सिंधी समाज उदयपुर (जेएसपी) की ऐतिहासिक आमसभा रविवार को रानी विलेज, रानी रोड में आयोजित हुई। आमसभा में पूज्य पंचायत के 700 से अधिक सदस्य शामिल हुए। इस दौरान समाज की आगामी कार्ययोजना, पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आमसभा में हरीश राजानी को आगामी सत्र के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। समाज की बच्चियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महासचिव राजेश चुग ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी रहे।
अध्यक्ष हरीश राजानी ने पिछले सत्र में पंचायत की ओर से किए गए जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के नए भवन का निर्माण कराया गया है और सदस्यों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नए युवा सदस्यों को पंचायत की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ प्रत्येक सदस्य का डिजिटल सदस्यता कार्ड तैयार किया जा रहा है।
पंचायत संरक्षक प्रताप राय चुग ने डिजिटल सदस्यता कार्ड का विमोचन किया। कोषाध्यक्ष भारत खत्री ने तीन वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर रहेगा।
आमसभा में संरक्षक प्रताप राय चुग ने हरीश राजानी को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। घोषणा होते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। महापौर पारस सिंघवी ने राजानी को साफा पहनाकर बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर झम्बानी ने की। उन्होंने भामाशाहों से कम से कम एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। संचालन अभिषेक कालरा ने किया। उपाध्यक्ष कैलाश डेंबला के नेतृत्व में व्यवस्थाएं संभाली गईं। आमसभा में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर समाज की एकता, संगठन विस्तार, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षा, सेवा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *