LOADING

Type to search

महिला प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं ने की धक्का मुक्की

Local

महिला प्रदर्शन में कॉकरोच पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं ने की धक्का मुक्की

Share

उदयपुर, 4 अक्टूबर: महिला सुरक्षा को लेकर रविवार को उदयपुर में मार्च निकाला गया। सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला अधिकारों के लिए जागरूक महिलाओं के तौर पर उदयपुर महिला अधिकार मंच कार्यकर्ता भी शामिल हुई।
मंच की कॉर्डिनेटर करिश्मा के नेतृत्व में शामिल हुई युवतियों ने “टू जेंडर वन स्पिरिट, नीरजा भनोत एंड समित, मेवाड़ का स्वाभिमान- जौहर का सम्मान, सशक्त महिला के रूप में बादशाह की छाती पर पैर रखने वाली किरणा कुंवर का बीकानेर संग्रहालय वाले चित्र को पोस्टर में दिखाया गया।
इस दौरान कॉकरोच पार्टी के चिराग खण्डेलवाल ने युवतियों से धक्का-मुक्की करते हुए पोस्टर छीन लिये और धक्का देकर अलग कर दिया। चिराग ने कहा कि यह मार्च हमारे द्वारा तय नियमो से होगा। इस दौरान पुलिस ने बीच-बचाव कर अलग किया।
उदयपुर महिला अधिकार मंच की सेक्रेटरी रीना ने कहा कि एक पुरूष द्वारा युवतियो के साथ की गई इस धक्का-मुक्की से सब हतप्रभ रह गये।
सेक्रेटरी रीना ने महिला न्याय एवं अधिकार के संबंध में वक्तव्य जारी कर कहा कि गर्भवती महिलाओं (maternal death) की मृत्यु भी चिंता बनकर उभरी है। इसी क्रम में अपनी पहचान छिपाकर एक षडयंत्र के तहत लड़कियो की लक्षित कर उसे भावनात्मक रूप से प्रेम प्रसंग में फंसाकर (Grooming Gang) पंथ परिवर्तन करवाने पर भी कठोर कानून की आवश्यकता है। भारत के बेटियों का अपने मजहब की संख्या बढ़ाने के लिए उपयोग हो रहा है। 7-8 बच्चों तक के जन्म देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसी भी मजहब की संख्या बढाने के लिए महिला को टूल के रूप में उपयोग करना निंदनीय है।
दक्षिण राजस्थान में धन व रसूख के चलते नाता प्रथा का दुरूपयोग होने लगा है। रसूखदार लोग विवाह-विच्छेद कर अनेक विवाह कर रहे है। अभिनेता आमिर खान ऐसे लोगो के लिए नायक बनकर उभरे है।
बहु विवाह (polygamy) के अंतर्गत महिलाओं के स्वाभिमान से समझौते होता है, बल्कि उनके दोयम दर्जे का व्यवहार सहन करना पड़ता है। मजहब के भेद को त्यागकर सरकार को सब महिलाओं के लिए समान अधिकार देने चाहिए। इसके लिए समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे प्रावधान आवश्यक है।
आधुनिकता व स्वच्छंद रिश्तो के नाम पर नई पीढ़ी की लड़कियों पर लिव-इन रिवाज थोपा जा रहा है। जिससे लड़कियों का शारीरिक शोषण हो रहा है। बल्कि इस रिश्ते से उत्पन्न शिशुओ से पुरूष जिम्मेदारी से भाग खड़े होते है। जिससे सारा भार महिला पर आ पड़ता है। जिससे उसका भविष्य एकल महिला के रूप मे संघर्ष भरा हो जाता है। यदि महिला ऐसा ना करे तो शिशु के हिस्से में अनाथालय आकर उसका जीवन दूभर हो जाता है। रिसर्च बताते है कि ऐसे रिश्तो से जन्मे बच्चे अधिक तनावपूर्ण जीवन बिताते है। जिससे अपराध व नशे की गिरफ्त में आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लिव-इन रिश्तो का पंजीकरण करना अनिवार्य होकर शिशु व महिला के प्रति पुरूष की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
महिलाओं के लिए संरक्षक की भूमिका में परिवार होना चाहिए। समान रूप से सम्मान , संरक्षण व अवसर दिये जाने चाहिए। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हर बेटी के साथ भेदभाव होता है। इसके लिए जागरूकता के नाम पर सभी बेटियों को परिवार के विरुद्ध उकसाया जाये! पिता की सुरक्षा संबंधित चिंता को निगरानी के रूप में प्रस्तुत कर लड़कियों को भरमाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
‘माय लाइफ माय चोइस’ जैसी अवधारणा पश्चिम समाज से प्रेरित है। जबकि भारत में पूरा परिवार एक इकाई होकर सब एक-दुसरे के सुख-दुख के साथी होते है। परस्पर सहयोग करते है। योजनाबद्ध रूप से परिवार व्यवस्था के विरुद्ध उकसाकर पश्चिमी अवधारणा थोपी जा रही है। परिवार बेटियों के लिए संबल बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *