LOADING

Type to search

बाड़ाबंदी लोकतंत्र का अपमान:सिंघवी

political

बाड़ाबंदी लोकतंत्र का अपमान:सिंघवी

Share

उदयपुर, 13 सितम्बर: माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने चुनाव परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस द्वारा पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को लोकतंत्र और आम जनता का अपमान बताया। सिंघवी ने आरोप लगाया कि दोनों दल अनुशासन, ईमानदारी, एकता और विचारधारा की बातें करते हैं, लेकिन बाड़ाबंदी की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रत्याशियों को बाउंसरों के घेरे में रखने के बजाय दोनों दलों को बाउंसरों को ही टिकट देना चाहिए। सिंघवी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव के बाद बाड़ाबंदी में जाते हैं, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी पार्टी कार्यालय आते हैं। उन्होंने जनता से ऐसी राजनीति करने वाले दलों को सबक सिखाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *