सलूंबर में अब अनंत चतुर्दशी पर रहेगा स्थानीय अवकाश
Share
सलूंबर, 13 सितम्बर: नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सलूंबर जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदल दी गई है। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने नया आदेश जारी करते हुए 14 सितंबर, गणेश चतुर्थी के स्थान पर अब 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पूर्व 21 जनवरी को जारी आदेश में 14 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सितंबर 2026 में नगरीय निकाय चुनाव निर्धारित किए जाने के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों और आमजन से बदली हुई अवकाश तिथि का ध्यान रखने की अपील की है।

