LOADING

Type to search

बिना फायर सेफ्टी चल रही धरोहर क्लासेस और लाइब्रेरी सील

Rajasthan

बिना फायर सेफ्टी चल रही धरोहर क्लासेस और लाइब्रेरी सील

Share

तीन मंजिला भवन में नहीं मिले सुरक्षा उपकरण, पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने की कार्रवाई
बांसवाड़ा, 25 जून:
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रशासन ने जिले में बिना सुरक्षा मानकों के संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में चेतक कॉम्प्लेक्स स्थित धरोहर क्लासेस और लाइब्रेरी को फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। कार्रवाई पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में की गई।
अग्निशमन विभाग के सर्वे के दौरान सामने आया कि ग्राउंड प्लस तीन मंजिला भवन में संचालित इस संस्थान में आग से बचाव के लिए आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरण और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं थीं। जांच टीम ने पाया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने के बावजूद भवन में आपातकालीन स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।
गंभीर खामियां मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल संस्थान को खाली कराया और मुख्य शटर पर सरकारी सील लगाकर ताला जड़ दिया। अग्निशमन अधिकारी रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि सभी सुरक्षा उपकरण स्थापित करने और आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के बाद ही संस्थान को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अन्य संस्थानों की जांच भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *