LOADING

Type to search

15 लाख की अवैध शराब जब्त, गुजरात ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

crime

15 लाख की अवैध शराब जब्त, गुजरात ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Share

खेरवाड़ा पुलिस की नाकाबंदी में ट्रक से 107 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
उदयपुर, 2 अगस्त:
उदयपुर जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 107 कार्टन शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानालाल (30) और कमलेश (18), दोनों निवासी इंदिरा कॉलोनी, फतहनगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और गुजरात में किस नेटवर्क तक पहुंचाई जानी थी। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *