LOADING

Type to search

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, मोबाइल निर्यात 127 गुना बढ़ा

Local

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, मोबाइल निर्यात 127 गुना बढ़ा

Share

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्र ने दी विस्तृत जानकारी
उदयपुर, 3 अप्रैल:
देश इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में तेजी से वैश्विक ताकत बनकर उभरा है। पिछले 11 वर्षों में भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 127 गुना बढ़ा है। यह जानकारी सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में दी।
मंत्री ने बताया कि 2014-15 में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 1.9 लाख करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं निर्यात 38 हजार करोड़ से बढ़कर 3.3 लाख करोड़ पहुंच गया। मोबाइल उत्पादन 18 हजार करोड़ से बढ़कर 5.45 लाख करोड़ और निर्यात 1500 करोड़ से बढ़कर 2 लाख करोड़ हो गया।
सरकार के सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम से देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिली है। चार वर्षों में करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जबकि माइक्रोन और कायनेस जैसे संयंत्रों से उत्पादन भी शुरू हो चुका है।
मंत्री ने बताया कि 315 विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक चिप डिजाइन टूल उपलब्ध कराए गए हैं और 24 डिजाइन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के विस्तार से करीब 25 लाख रोजगार सृजित हुए हैं, जिनमें से 12 लाख नौकरियां मोबाइल निर्माण क्षेत्र से जुड़ी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *