LOADING

Type to search

भवानपुरा धाम में कंडों की ‘राड़’, मालवीया ने निभाई परंपरा

Local

भवानपुरा धाम में कंडों की ‘राड़’, मालवीया ने निभाई परंपरा

Share

अनास किनारे भैंरवजी मेले में हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बांसवाड़ा, 3 अप्रैल :
अनास नदी किनारे स्थित वागड़ के प्रसिद्ध भवानपुरा भैंरवजी मंदिर में सात दिवसीय मेले का शुक्रवार को पारंपरिक ‘कंडों की राड़’ के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने गोबर के कंडों से राड़ खेलकर 35 साल पुरानी परंपरा निभाई।
मंदिर विकास समिति के अनुसार यह मेला पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है, जिसमें कंडों की राड़ मुख्य आकर्षण रहती है। इस बार भी वागड़ सहित आसपास के राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और आस्था के साथ आयोजन में भाग लिया।
मेले के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थल पर सांस्कृतिक संगम भी देखने को मिला। प्रशासन और समिति के समन्वय से आयोजन शांतिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भविष्य में विकास कार्यों की योजना भी बताई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *