LOADING

Type to search

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Health

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Share

उदयपुर, 2 सितम्बर: साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी उदयपुर के वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. कनुप्रिया तिवारी बतौर अतिथि सम्मिलित हुईं।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अनुशासन एवं नियम-कायदों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वाइस प्रिंसिपल डॉ. चंद्र प्रकाश देखावत ने कहा कि विद्यार्थियों का लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए। उनके द्वारा अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं संवेदनशील नर्सिंग प्रोफेशनल बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों, नियम एवं विनियम तथा कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के दौरान अनुशासन, समय प्रबंधन एवं व्यावसायिक नैतिकता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विभिन्न विभागों के हेड, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वातावरण से परिचित कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *