बांसवाड़ा में एक परिवार के वोट अलग-अलग वार्डों में
Share
बांसवाड़ा, 2 सितंबर: बांसवाड़ा में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज होने से मतदान को लेकर असमंजस की स्थिति है। रिटायर्ड शिक्षक हेमंत उपाध्याय ने बताया कि उनका और पत्नी का नाम वार्ड 14 में है, जबकि बेटा-बेटी का नाम वार्ड 3 में दर्ज कर दिया गया है। बच्चों को करीब तीन किलोमीटर दूर मतदान के लिए जाना पड़ेगा। उन्होंने सुधार के लिए आवेदन किए, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इसी तरह तिरुपति नगर निवासी गोकुल पंचाल का नाम भी वार्ड 3 में कर दिया गया, जबकि वे वर्षों से क्षेत्र में मतदान करते आए हैं। मतदाताओं ने सूची की जांच और सुधार की मांग की है।

