LOADING

Type to search

जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन के. शाह 8 से मेवाड़ दौरे पर

socal

जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन के. शाह 8 से मेवाड़ दौरे पर

Share


उदयपुर, 7 जून:
जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन (जेएसजीआईएफ) मेवाड़ रीजन के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि जेएसजीआईएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन के. शाह दिनांक 8, 9 एवं 10 जून 2026 को तीन दिवसीय मेवाड़ प्रवास पर हैं।
इस अवसर पर मेवाड़ रीजन द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, नेतृत्व विकास एवं भावी योजनाओं पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रवास के प्रथम दिवस 8 जून सोमवार सायं 6:30 बजे द फर्न रेजीडेंसी, सेवाश्रम, उदयपुर में एक विशेष “नेतृत्व संवाद” कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में जेएसजीआईएफ के पदाधिकारीगण, जोन समन्वयक, समिति अध्यक्ष, प्रकल्प संयोजक, संगिनी नेतृत्व तथा विभिन्न ग्रुप्स एवं संगिनी के संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्ष एवं सचिवगण सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बीरेन के. शाह फेडरेशन के भावी दृष्टिकोण, सदस्यता विस्तार, नेतृत्व विकास, सेवा प्रकल्पों एवं संगठन की आगामी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया कि यह प्रवास मेवाड़ रीजन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं महत्वपूर्ण रहेगा। इससे संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधे संवाद करने तथा संगठन के भविष्य की दिशा पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *