LOADING

Type to search

रेव पार्टी कार्रवाई की जांच में जयपुर विजिलेंस टीम पहुंची

Local

रेव पार्टी कार्रवाई की जांच में जयपुर विजिलेंस टीम पहुंची

Share

उदयपुर जिला पुलिस के 11 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, गोगुन्दा थाने में दिनभर चली पूछताछ
उदयपुर, 29 अप्रेल:
गोगुन्दा क्षेत्र में एक रिसोर्ट पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए जयपुर से विजिलेंस टीम उदयपुर पहुंची। टीम ने मंगलवार को गोगुन्दा थाने में कार्रवाई में शामिल उदयपुर जिला पुलिस के 11 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। सुबह से शाम तक चली इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों से घटना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां जुटाई गईं। विजिलेंस टीम के पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल का माहौल रहा।
सूत्रों के अनुसार जयपुर से आई सतर्कता शाखा की टीम ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और जवानों को तलब कर एक-एक कर उनके बयान लिए। पूछताछ के दौरान मौके पर की गई कार्रवाई, मौजूद परिस्थितियों और प्रक्रिया संबंधी बिंदुओं पर जानकारी ली गई। टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि कार्रवाई के दौरान किन अधिकारियों की क्या भूमिका रही।
बताया जा रहा है कि बयान देने वालों में गोगुन्दा थाना, गिर्वा वृत्त कार्यालय तथा पुलिस लाइन से जुड़े पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी को निर्धारित समय पर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। विजिलेंस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्र कर दस्तावेजी तथ्यों का मिलान भी किया।
जांच टीम के आगमन और बयान प्रक्रिया के कारण गोगुन्दा थाने में दिनभर गहमागहमी बनी रही। पुलिस विभाग के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। हालांकि जांच के विषय में आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन विजिलेंस द्वारा बयान दर्ज किए जाने को मामले की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल विजिलेंस टीम द्वारा जुटाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित कार्रवाई में किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई या नहीं। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *