LOADING

Type to search

खुले कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत

Local

खुले कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत

Share

स्कूल से लौटते समय हादसा, गांव में पसरा मातम; दूसरी ओर मंदिर के बाहर भ्रूण मिलने से सनसनी
बांसवाड़ा, 29 अप्रेल:
सज्जनगढ़ उपखंड के टिंबामहुडी गांव में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। स्कूल से घर लौट रहे बलवीर (7) पुत्र कालू सिंह और रोहित (9) पुत्र एतरा रास्ते में बिना मुंडेर के खुले कुएं के पास पहुंचे, तभी पैर फिसलने से दोनों कुएं में जा गिरे। साथ चल रहे बच्चों ने गांव पहुंचकर सूचना दी, जिस पर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर ताम्बेसरा पुलिस चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शवों को सज्जनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने खुले कुओं को सुरक्षित करने की मांग उठाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *