LOADING

Type to search

मावली में दूसरी रात भी ज्वेलर्स निशाने पर, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

crime

मावली में दूसरी रात भी ज्वेलर्स निशाने पर, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Share

दीवार तोड़कर दो दुकानों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए बदमाश
मावली, 31 जुलाई:
उदयपुर जिले में ज्वेलरी कारोबारियों पर चोर लगातार दूसरे दिन भी भारी पड़े। शहर के पंचवटी क्षेत्र में करोड़ों की चोरी के बाद गुरुवार रात मावली कस्बे की दो ज्वेलरी दुकानों में बदमाशों ने सेंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर पीछे की ओर स्थित प्लॉट से दीवार तोड़कर शिवम ज्वेलर्स और राज ज्वेलर्स में घुसे। शिवम ज्वेलर्स से करीब आठ किलो चांदी और सोने के आभूषण, जबकि दूसरी दुकान से नकदी चोरी कर ली गई। वारदात के दौरान बदमाश सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य नहीं मिल सके। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोधस्वरूप बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *