LOADING

Type to search

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नवनीत लाल निनामा का निधन

Local

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नवनीत लाल निनामा का निधन

Share

चार बार विधायक रहे जनसंघ-भाजपा के मजबूत स्तंभ, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांसवाड़ा, 23 अप्रैल :
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और आदिवासी समाज के प्रखर प्रतिनिधि नवनीत लाल निनामा का बुधवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और सांस संबंधी तकलीफ से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से बांसवाड़ा जिले में शोक की लहर फैल गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
नवनीत लाल निनामा वर्ष 1963 से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और बांसवाड़ा जिले में जनसंघ तथा भाजपा संगठन को मजबूत आधार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए वर्ष 1976-77 में मीसा के तहत जेल भी गए। सामाजिक जीवन में भी वे बेहद सक्रिय रहे और घाटोल क्षेत्र की 50 बेटियों का कन्यादान कराने के साथ करीब 100 निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा का दायित्व निभाया।
वे 1985, 1990, 2003 और 2013 में घाटोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके अलावा जनसंघ और भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर उन्होंने आदिवासी समाज की समस्याओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
उनकी अंतिम यात्रा 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे पैतृक गांव गननावट से निकलेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समाजजन शामिल होंगे।
राजनीतिक सफर एक नजर में
-1985, 1990, 2003 और 2013 में विधायक निर्वाचित
-1968 से 1975 तक जनसंघ जिला अध्यक्ष
-भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कई कार्यकाल
-45 वर्षों तक आदिवासी समाज की आवाज बुलंद की

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *