LOADING

Type to search

कानपुर/आगरा-असारवा सुपरफास्ट अब नियमित, सप्ताह में 5 दिन संचालन

Local

कानपुर/आगरा-असारवा सुपरफास्ट अब नियमित, सप्ताह में 5 दिन संचालन

Share

स्पेशल ट्रेनों को नियमित सेवा में बदला, उदयपुर सहित कई स्टेशनों को लाभ
उदयपुर, 9 अप्रैल:
यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-असारवा और आगरा कैंट-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को नियमित सुपरफास्ट सेवा में परिवर्तित कर दिया है। गाड़ी संख्या 01919/01920 को बदलकर 20178/20177 के रूप में सप्ताह में 5 दिन संचालित किया जाएगा।0
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20178 (आगरा कैंट/कानपुर सेंट्रल-असारवा) 8 अप्रैल से सोमवार व मंगलवार को छोड़कर शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे असारवा पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20177 (असारवा-आगरा कैंट/कानपुर सेंट्रल) 9 अप्रैल से मंगलवार व बुधवार को छोड़कर दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, बूंदी, मांडलगढ़, चित्तौड़गढ़, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, डूंगरपुर, हिम्मतनगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। साथ ही साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए अब इसका आगमन सुबह 7:05 बजे निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *