LOADING

Type to search

70 फीट गहरे कुएं में गिरा लेपर्ड, 5 घंटे चला रेस्क्यू

Local

70 फीट गहरे कुएं में गिरा लेपर्ड, 5 घंटे चला रेस्क्यू

Share

उदयपुर, 9 अप्रैल: सलूंबर जिले के लसाडिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक लेपर्ड 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना धावड़ी गांव की है, जहां किसान रूपलाल डांगी सुबह मोटर डालने पहुंचे थे। कुएं में हलचल सुनकर झांकने पर उन्होंने अंदर लेपर्ड को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। प्रारंभ में पिंजरा डालकर लेपर्ड को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद रेंजर ने बहादुरी दिखाते हुए रस्सियों के सहारे खुद कुएं में उतरकर ट्रैंक्विलाइजर से लेपर्ड को बेहोश किया। करीब डेढ़ साल का यह लेपर्ड पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *