LOADING

Type to search

10 से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे कटारिया

political

10 से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे कटारिया

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 10 से 14 अक्टूबर तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कटारिया 10 अक्टूबर को सुबह 11:25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11 अक्टूबर को चिकित्सा शिविर और एडवोकेट प्रीमियर लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। 12 अक्टूबर को जोधपुर जाएंगे और शाम को उदयपुर लौटेंगे। 13 अक्टूबर को 83वें जन्मदिवस पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 14 अक्टूबर को राजस्थान साहित्य अकादमी में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निगम की पहली बोर्ड बैठक 14 को, पेयजल संकट पर बनेगा एक्शन प्लान
उदयपुर, 8 अक्टूबर:
नगर निगम के नए बोर्ड की पहली बैठक 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे निगम हॉल में होगी। महापौर पारस सिंघवी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में सभी 80 पार्षद शामिल होंगे। बैठक में शहर के विकास कार्यों, पेयजल संकट और वार्डों की समस्याओं पर मंथन होगा। आगामी दशहरा-दीपावली को देखते हुए मेले और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। पार्षद अपने वार्डों से जुड़े मुद्दे रखेंगे। निगम का बोर्ड 70 से बढ़कर 80 सदस्यों का होने से बैठक हॉल में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जा रही हैं। टेंडर जारी कर क्षमता 70-75 से बढ़ाकर करीब 110 लोगों की की जा रही है।

साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार
उदयपुर, 8 अक्टूबर
: साई तिरुपति विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। पिम्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंसेज, वीआईएमएस, वीआईएफटी और वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सेबी की विशेषज्ञ वक्ता रिजवाना ने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, वित्तीय निर्णय और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. गीतांजलि शर्मा, देवर्षि मेहता सहित फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *