LOADING

Type to search

लेपर्ड के हमले से गांव में दहशत

Local

लेपर्ड के हमले से गांव में दहशत

Share

एक के बाद एक 5 लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू में जुटे ग्रामीण को भी दबोचा
प्रतापगढ़, 16 मई:
प्रतापगढ़ जिले के सेवना गांव में शनिवार सुबह लेपर्ड के लगातार हमलों से हड़कंप मच गया। खेत और मंदिर के पास मौजूद लोगों पर लेपर्ड ने एक के बाद एक हमला कर दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के लोग नाले के पास खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़े पाइप में छिपे लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचने पर वह दूसरे हिस्से की ओर भाग गया, लेकिन रास्ते में मिले लोगों को भी घायल करता गया। हमले में रामचंद्र मीणा (60), बंसीलाल (26), दीपक कुमार (24), हीरालाल (23) और दिलीप कुमार (22) घायल हो गए।
दोस्त को बचाने गया तो खुद हो गया घायल
घायल दिलीप कुमार ने बताया कि उसका दोस्त मंदिर में पूजा करने गया था, तभी लेपर्ड ने उस पर झपट्टा मारा। उसे बचाने के प्रयास में वह खुद भी हमले का शिकार हो गया। इधर, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान रेस्क्यू में शामिल ग्रामीण कन्हैयालाल पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *