कलास्पंदन में डॉ. शकुंतला पंवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
Share
उदयपुर, 25 अक्टूबर: श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की ओर से संगीत शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘कलास्पंदन’ समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात नृत्यांगना डॉ. शकुंतला पंवार को भारतीय कला एवं संस्कृति में दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ. शबनम चतुर्वेदी, डॉ. निशा व्यास, डॉ. गरिमा जोशी और नीरज वर्मा को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने कथक, भाव नृत्य, शास्त्रीय एवं सुगम गायन तथा वादन की प्रस्तुतियां दीं। भेंडी बाजार घराने के युवा गायक पंकज राव ने राग झिंझोटी की बंदिश प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक भी दिए गए।

