LOADING

Type to search

हलवाई व्यापार कल्याण संस्था का त्रि-आयामी समारोह 27 को

Local

हलवाई व्यापार कल्याण संस्था का त्रि-आयामी समारोह 27 को

Share

उदयपुर, 25 अक्टूबर: हलवाई व्यापार कल्याण संस्था की ओर से 27 अक्टूबर को आर.के. सर्कल स्थित कृष्णा वाटिका में शपथ ग्रहण, वार्षिक कैलेंडर विमोचन और दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष हरीश भट्ट तथा प्रदेश संरक्षक देवीलाल गुर्जर ने बताया कि आयोजन में संभागभर के हलवाई, कैटरिंग, टेंट, लाइट, साउंड, किराना और अन्य व्यवसायों से जुड़े व्यापारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी होंगे। शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महापौर पारस सिंघवी और उपमहापौर दिनेश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *