LOADING

Type to search

खुशियों को सेवा से जोड़ा, नागदा परिवार की अनूठी पहल, मरीजों को वितरित किए फल

Local

खुशियों को सेवा से जोड़ा, नागदा परिवार की अनूठी पहल, मरीजों को वितरित किए फल

Share

एमबी अस्पताल में सेवा कार्य कर खास बनी नागदा दंपति की वर्षगांठ
उदयपुर, 30 अप्रैल:
समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए कनकमल नागदा एवं उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी नागदा ने अपनी 50वीं स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा कार्यों के रूप में मनाया। इस विशेष अवसर पर उदयपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित बाल चिकित्सालय विभाग में निशुल्क फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संयोजक महावीर कुमार मुण्डलिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों को ताजे फलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था। फल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं परिजनों ने भी इस सेवा भाव के लिए नागदा परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित परिवारजनों ने बताया कि जीवन के इस स्वर्णिम पड़ाव को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ साझा करना ही उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नागदा मुण्डलिया परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें हजारीमल-गिरजा देवी, महावीर-आशा, रविश-प्रीति, गौरव-मयूरी, शीतल, पियूष-नीलम, राहुल-वर्षा, कविश, ग्रीष्मा, लेखांश, दिव्यांशी, पूर्वांश, याहिरा, विजयलाल वेलावत, दिनेश नागदा, विनोद कुमार, राजेश, राकेश, मनोज कुमार, दीपेश एवं सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *