आरएनटी विधार्थी टोली ने परिंडे बाँधे, वृक्षों को जल देकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई
Share
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर, नेशनल मेडिकोज ओर्गनाइजेशन एवं आरएनटी विधार्थी टोली की ओर से परिंडा वितरण कार्यक्रम
उदयपुर, 30 अप्रैल: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर, नेशनल मेडिकोज ओर्गनाइजेशन एवं आरएनटी विधार्थी टोली की ओर से संयुक्त रूप से भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण हेतु श्री जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर व आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में नेशनल मेडिकोज ओर्गनाइजेशन चितोड प्रांत के सह सचिव व असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नरेंद्र जी जोशी के नेतृत्व में परिंडे बांधे गए।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रामकृष्ण नगर संयोजक प्रेमशंकर प्रजापत ने बताया कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में आरएनटी विधार्थी टोली ने परिंडे बांधने के बाद परिसर के वृक्षों को जल देकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता का दृष्टिकोण विकसित हुआ। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से इन परिंडों में जल भरकर निःस्वार्थ सेवा का यह क्रम निरंतर बनाए रखेंगे।साथ ही कॉलेज परिसर में वृक्षों को जल देकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता का दृष्टिकोण विकसित हुआ।आरएनटी विधार्थी टोली ने शहरवासियों से आग्रह किया कि सभी जन अपने घर के सामने या पास पार्क में लगे पेड़ो को सुखने ना दे।
