LOADING

Type to search

सलूम्बर में 1 करोड़ की शराब जब्त

Local

सलूम्बर में 1 करोड़ की शराब जब्त

Share

सलूंबर, 30 मार्च: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसाद पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 1 करोड़ रुपए की शराब जब्त की है। कंटेनर में लगभग 850 पेटियां भरी हुई थीं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस इस मामले को बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मान रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी विशनाराम विश्नोई ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर सेल, डीएसटी टीम और परसाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *