LOADING

Type to search

गुजरात बॉर्डर पर 30 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

crime

गुजरात बॉर्डर पर 30 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

Share

बकेट और टेबलों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही थी 252 कार्टन अंग्रेजी शराब
डूंगरपुर, 22 जून:
राजस्थान-गुजरात सीमा पर डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है। रतनपुर बॉर्डर पर एनएच-48 पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बंद बॉडी कंटेनर से 252 कार्टन शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को लेकर नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
बिछीवाड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर की ओर से गुजरात जा रहे एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली तो कंटेनर में प्लास्टिक के बकेट और टेबल भरे हुए मिले। गहन जांच के दौरान इनके पीछे छिपाए गए शराब के कार्टन बरामद हुए।
जब्त कार्टनों पर ‘फॉर सेल ओनली इन हरियाणा’ और ‘फॉर सेल ओनली इन चंडीगढ़’ अंकित था। पुलिस ने कंटेनर चालक गणेश गोदारा और उसके साथी धर्माराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और गुजरात में किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *