नगर निकाय और जिला परिषद वार्डों की लॉटरी आज
Share
उदयपुर, 16 अगस्त : आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को जिला परिषद सभागार में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल के सान्निध्य में होने वाली प्रक्रिया में नगर निगम उदयपुर सहित कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं के वार्डों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी सुबह 10.30 बजे होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी दोपहर 12.30 बजे होगी। प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने की अनुमति होगी।

