नारायण सेवा संस्थान में शान से लहराया तिरंगा
Share
उदयपुर, 16 अगस्त : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नारायण सेवा संस्थान के सभी सेवा परिसरों में देशभक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम हुए। वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी एवं मानव मंदिर परिसर में संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सेवाधाम परिसर में निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। लियों का गुड़ा स्थित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कैलाश मानव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

