पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 को
Share
जिला परिषद सभागार में सुबह 11 बजे होगी लॉटरी प्रक्रिया
उदयपुर, 13 सितम्बर: पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों के क्रम में जिले में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत संबंधित प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन संबंधी आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

