LOADING

Type to search

महावीर जन्मोत्सव आज, उदयपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Local

महावीर जन्मोत्सव आज, उदयपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share


उदयपुर, 30 मार्च: उदयपुर में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर मंगलवार सुबह 8 बजे नगर निगम प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी जमनालाल हपावत के ध्वजारोहण से होगा। शहर विधायक ताराचंद जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंचेगी। इसमें 1008 से अधिक दुपहिया वाहनों की रैली, 333 फीट लंबा जैन ध्वज, 21 आकर्षक झांकियां, 11 बैंड और स्केटिंग करते बच्चे मुख्य आकर्षण रहेंगे। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां व महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी।
मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाए गए हैं तथा विभिन्न स्थानों पर ठंडाई, छाछ, मिठाई सहित प्रभावना वितरित की जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *