LOADING

Type to search

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 200 फीट गहरी खाई के किनारे दौड़ती रही बस

crime

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 200 फीट गहरी खाई के किनारे दौड़ती रही बस

Share

ब्रेक फेल होने के बाद 50 यात्रियों की थम गई सांसें, पत्थरों से टकराकर रोकी बस; 25 से अधिक घायल
उदयपुर, 12 जून:
झाड़ोल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा ड्राइवर की सूझबूझ और साहस के चलते टल गया। हरिद्वार यात्रा पर जा रहे ग्रामीणों से भरी बस के खेरिया घाटा में अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस करीब दो मिनट तक 150 से 200 फीट गहरी खाई के किनारे बेकाबू दौड़ती रही। बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन चालक ने हिम्मत नहीं खोई और बस को सड़क किनारे पत्थरों से टकराकर रोक दिया।
हादसा सुबह करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे-58 ई पर खेरिया घाटा के पास हुआ। बस में झाड़ोल क्षेत्र के गोराना, देवास और आसपास के गांवों के श्रद्धालु हरिद्वार यात्रा के लिए रवाना हुए थे। हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर नाई थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ और आगे बढ़ती तो सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।
यात्रियों ने बताया मौत को सामने देखा
ब्रेक फेल होते ही बस में मची चीख-पुकार
करीब डेढ़ से दो मिनट तक खाई के किनारे दौड़ती रही बस
यात्री भगवान का नाम जपते रहे
चालक ने पत्थरों की ओर मोड़कर रोकी बस
अधूरे हाईवे कार्य को हादसों की बड़ी वजह बताया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *