मांझी मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न
Share
उदयपुर, 31 मई: चांदपोल बाहर स्थित श्री सरदार स्वरूप श्यामजी मांझी मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि मंदिर को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भगवान महादेव को 51 किलो सेंगारी चिवड़ा, 51 किलो खोपरा पाक और 101 किलो आमरस का भोग लगाया गया। आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के बजाय खाखरा के दोने और स्टील के गिलासों का उपयोग किया गया।
