LOADING

Type to search

चांदी की सिल्लियों से मेयर पारस सिंघवी को तोला

Local

चांदी की सिल्लियों से मेयर पारस सिंघवी को तोला

Share

उदयपुर, 7 अक्टूबर: सर्राफा एसोसिएशन उदयपुर की ओर से बीती रात शोभागपुरा स्थित शुभ केसर गार्डन में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें चांदी की सिल्लियों से तोला गया।
समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर जिला महामंत्री देवलाल सालवी व पंकज बोहरा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक शरद बंसल तथा यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार फत्तावत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का सर्राफा एसोसिएशन की ओर से तिलक, माला, उपरना और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया
नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन की ओर से मिले सम्मान से वे अभिभूत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स से संबंधित कार्य हों या नगर निगम से जुड़े विषय, वे सर्राफा कारोबारियों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा का पूरा बोर्ड उनके साथ रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *