LOADING

Type to search

महापौर पारस सिंघवी का जन्मदिन मनाया

socal

महापौर पारस सिंघवी का जन्मदिन मनाया

Share

udr parasji
उदयपुर, 10 नवम्बर:
शक्तिनगर व्यापार मंडल की ओर से लिबर्टी पेंट्स के बाहर महापौर एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी और केक काटकर खुशियां साझा की गईं। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने उनके शहर के विकास में योगदान की सराहना करते हुए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि व्यापारियों और शुभचिंतकों ने सिंघवी को उपर्णा, शॉल और पारंपरिक राजस्थानी पाग पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद वैभव भंडारी और देवीलाल सालवी का भी स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *