LOADING

Type to search

प्रताप गौरव केंद्र में विधि-विधान से हुआ दीपावली पूजन

Local

प्रताप गौरव केंद्र में विधि-विधान से हुआ दीपावली पूजन

Share

उदयपुर, 10 नवम्बर: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में दीपावली पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। केंद्र परिसर में 8 नवम्बर को दोपहर 1:30 बजे विशेष पूजन आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के उपाध्यक्ष सुहास मनोहर ने सपत्नीक यजमान के रूप में लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, समिति महामंत्री दीपक शुक्ल, महापौर पारस सिंघवी, उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित सहित केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजन के बाद सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *