LOADING

Type to search

राष्ट्रीय कोच-रेफरी सेमिनार के लिए मनीष का चयन

Sports

राष्ट्रीय कोच-रेफरी सेमिनार के लिए मनीष का चयन

Share

उदयपुर, 13 मई: उदयपुर के लिए गौरव की बात है कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कोच एवं रेफरी सेमिनार के लिए मनीष सालवी का चयन हुआ है। यह सेमिनार 16 से 20 मई तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। उदयपुर पेंचक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि “पेंचक सिलाट रोड टू ओलंपिक” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा नए नियम, रेफरिंग सिस्टम और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों और रेफरियों को 2026 एशियन गेम्स और 2028 ओलंपिक की तैयारी के लिए सक्षम बनाना है। मनीष के चयन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *