LOADING

Type to search

एमईएआई उदयपुर चैप्टर ने रचा नया कीर्तिमान, लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ

education

एमईएआई उदयपुर चैप्टर ने रचा नया कीर्तिमान, लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ

Share

अखिलेश जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
उदयपुर, 20 जून:
माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) की 53वीं वार्षिक साधारण सभा एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में उदयपुर चैप्टर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कोलकाता में आयोजित समारोह में एमईएआई राजस्थान चैप्टर, उदयपुर को वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित “बेस्ट चैप्टर अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि यह रही कि उदयपुर चैप्टर को यह सम्मान लगातार तीसरे वर्ष प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठनात्मक गतिविधियों, तकनीकी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, व्यावसायिक विकास और खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। उदयपुर चैप्टर पूर्व में भी कई बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, जिससे उसकी पहचान देश के अग्रणी और सक्रिय चैप्टरों में बनी हुई है।
समारोह में खनन उद्योग में दीर्घकालीन एवं विशिष्ट योगदान के लिए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी को एमईएआई का सर्वोच्च सम्मान “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” प्रदान किया गया। यह लगातार चौथा वर्ष है जब यह सम्मान उदयपुर चैप्टर से जुड़े किसी सदस्य को मिला है।
कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व अखिलेश जोशी, एस.के. वशिष्ठ, आसिफ एम. अंसारी एवं डॉ. हितांशु कौशल ने किया। चैप्टर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और सचिव आसिफ अंसारी ने इस उपलब्धि को खनन समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी सदस्यों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *