मीनाक्षी भेरवानी ने हूपिंग से बनाया रिकॉर्ड
Share
उदयपुर, 30 जून: उदयपुर की फिटनेस प्रमोटर एवं ‘लेट अस हूप’ की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाकर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 42 वर्षीय मीनाक्षी ने 24 घंटे के हूपिंग मैराथन के दौरान लगातार 11 घंटे 5 मिनट तक हूपिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, छात्रों, लेट अस हूप टीम और समर्थकों को दिया। मीनाक्षी ने कहा कि यह उपलब्धि महिलाओं और युवाओं को अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का संदेश देती है। इस रिकॉर्ड प्रयास में पीएफसी एजुकेशन, अर्बन स्क्वायर मॉल, उदयपुर ब्लॉग, डेकाथलन, डॉ. अनूप पालीवाल, संदीप राठौड़, पल्लवी दोषी, डोली जैन, हिमांशु जैन, जगदीश भेरवानी, हिरेन भेरवानी सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
