LOADING

Type to search

रोटरी क्लब अशोका का नया सत्र नए प्रकल्पों पर रहेगा फोकस

Local

रोटरी क्लब अशोका का नया सत्र नए प्रकल्पों पर रहेगा फोकस

Share

उदयपुर, 30 जून: रोटरी क्लब अशोका का नवीन सत्र 2026-27 मंगलवार से शुरू हो गया। नए कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। क्लब के संरक्षक एवं संस्थापक रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। सचिव रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने संगठन को और अधिक सक्रिय व सेवा-समर्पित बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यकारिणी में डॉ. रिमझिम गुप्ता, हरिओम पालीवाल, दिनेश अरोड़ा, कपिल नेभनानी और गणपत सालवी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *