LOADING

Type to search

रेलवे स्टेशन पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान

socal

रेलवे स्टेशन पर जल संरक्षण जागरूकता अभियान

Share

उदयपुर, 2 जून: राजस्थान सरकार के वंदे गंगा अभियान के तहत जलदाय विभाग, नगर उपखंड द्वितीय द्वारा उदयपुर रेलवे स्टेशन पर जल संरक्षण जागरूकता एवं शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यात्रियों को शरबत और ठंडा पेयजल वितरित कर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। अधीक्षण अभियंता रविन्द्र कुमार चौधरी ने जल के महत्व और हर बूंद के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए वर्षा जल संचयन को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विभागीय अधिकारियों ने यात्रियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल के विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *