LOADING

Type to search

108 गौशालाओं की श्रृंखला में ऐतिहासिक रहा 12वां छप्पन भोग

socal

108 गौशालाओं की श्रृंखला में ऐतिहासिक रहा 12वां छप्पन भोग

Share

अशोकनगर मोक्षधाम गौशाला में गौभक्ति और सेवा का अनूठा संगम
उदयपुर, 13 जून:
देशभर में 108 गौशालाओं में आयोजित की जा रही छप्पन भोग सेवा श्रृंखला का 12वां आयोजन अशोकनगर मोक्षधाम गौशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों, समाजसेवियों और धार्मिकजनों ने भाग लिया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि यह आयोजन गौसेवा, जीवदया और सामाजिक संवेदनाओं को समर्पित है। कार्यक्रम में कोटा, जयपुर और उदयपुर से आए अनेक समाजसेवियों ने सहभागिता की। समाजसेवी अभय बांडी ने ₹5100 तथा रविंद्र सुराणा और सुरेश बड़ी ने 100 गौ पात्रों के लिए ₹11 हजार सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर कविता बलदेवा को 108 गौशालाओं की सेवा श्रृंखला की प्रधान सेविका नियुक्त किया गया। आयोजन में दो नई गौशालाओं में छप्पन भोग शुरू करने की घोषणा भी हुई। आयोजकों ने बताया कि अगला और सबसे बड़ा आयोजन जुलाई में नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी गौशाला में होगा, जहां लगभग 4 हजार गौमाताओं को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *